गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों धड़ाम

Closing bell: Market closed on decline, both Sensex Nifty fall
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों धड़ाम
क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों धड़ाम
हाईलाइट
  • निफ्टी भी 348 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1170 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (22 नवंबर, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1170 अंकों की गिरावट के साथ 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी भी 348 अंकों की गिरावट के साथ 17,416 के स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में भारी गिरावट, सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर दे रहीं दाम में स्थिरता

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 287.16 अंक यानी कि 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.35 अंक यानी कि 0.49 फीसदी टूटकर 17,677.45 के स्तर पर खुला था।

बीते सत्र (18 नवंबर, गुरुवार) को बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 22 अंक की बढ़त के साथ 60,030 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 10 अंक की बढ़त के साथ 17,909 के स्तर पर खुला था। 

डिजिटल कर्ज लेना सुरक्षित बनाने के लिए सरकार, आरबीआई बना सकते हैं सख्त नियम

जबकि शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 372.32 अंक गिरकर 59,636.01 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 के स्तर पर बंद हुआ था।  

इसके बाद गुरुनानक जयंती (19 नवंबर, शुक्रवार) के अवसर पर देश का शेयर बाजार बंद रहा था। इस अवसर पर बीएसई और एनएसई बंद रहे, साथ ही फॉरेक्स मार्केट और कमोडिटी मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं हुआ।

Created On :   22 Nov 2021 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story