बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 140 अंक, निफ्टी 67 अंक उछला

Closing bell: Market closed with gains, Sensex up 140 points, Nifty up 67 points
बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 140 अंक, निफ्टी 67 अंक उछला
क्लोजिंग बेल बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 140 अंक, निफ्टी 67 अंक उछला
हाईलाइट
  • निफ्टी 67 अंक की तेजी के साथ 17
  • 813 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 143 अंक की बढ़त के साथ 59
  • 744 पर बंद हुआ  

जिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (07 जनवरी 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143 अंक की बढ़त के साथ 59,744 के स्तर पर बंद हुआ।   

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 67 अंक की तेजी के साथ 17,813 के स्तर पर बंद हुआ।

क्या चुनाव के बाद फिर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगेगी आग? यहां जानिए रेट

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 329 अंकों की बढ़त के साथ 59,931 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 97 अंक की बढ़त के साथ 17,842 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (06 जनवरी 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 621 अंकों की गिरावट के साथ 59,601 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 17,746 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

Created On :   7 Jan 2022 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story