सेंसेक्स 657 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17,463 पर बंद

Closing bell: Sensex closed with a gain of 657 points, Nifty closed at 17,463
सेंसेक्स 657 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17,463 पर बंद
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 657 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17,463 पर बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी 197 अंक की बढ़त के साथ 17
  • 463 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 657 अंक की तेजी के साथ 58
  • 465 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (09 फरवरी, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 657 अंक की तेजी के साथ 58,465 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी भी 197 अंक की बढ़त के साथ 17,463 के स्तर पर  बंद हुआ। 

आज भी मिली राहत, नहीं बदले पेट्रोल- डीजल के दाम

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 419 अंक की तेजी के साथ 58,228 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 125 अंकों की बढ़त के साथ 17,392 के स्तर पर खुला था।  

जबकि बीते कारोबारी दिन (08 फरवरी, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 187 अंक की बढ़त के साथ 57,808 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 53 अंकों की तेजी के साथ 17,266 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

Created On :   9 Feb 2022 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story