न्यू स्कूटर: Yamaha XR155 Aerox इंजन के साथ ताइवान में हुआ लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) ने अपने एक्सआर155 (XR155) स्कूटर को नए एरोक्स (Aerox) इंजन के साथ ताइवान में लॉन्च कर दिया है। यह पहली बार है जब साइग्नस सीरीज में 125cc से बड़ा इंजन दिया गया।
XR155 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च इवेंट में रिफ्रेश्ड 125cc साइग्नस X के साथ पेश किया गया था। इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसका खास फ्लैट-फ्लोर डिजाइन बरकरार रखा गया है। आइए जानते हैं इस स्कूटर की खूबियां...
Yamaha XR155 Aerox में क्या खास?
इस स्कूटर में ट्रिपल-लेंस LED हेडलाइट डिजाइन वाला फ्रंट एप्रन है। हेडलाइट का डिजाइन यामाहा XMAX से प्रेरित है, जो ग्लोबल मार्केट में बिकता है। खास बात यह है कि इस हेडलाइट का कलर भी बदलता है, जो माहौल के हिसाब से सफेद और वॉर्म सफेद कलर में बदल सकती है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 12 इंज के पहिए दिए गए हैं।
Yamaha XR155 Aeroxज् इंजन और पावर
इस स्कूटर में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, VVA वाला इंजन दिया गया है। हालांकि यामाहा ताइवान ने अभी सटीक आउटपुट आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन एरोक्स में यह इंजन 8,000rpm पर 15hp और 6,500rpm पर 13.9Nm टॉर्क जनरेट करता है।
Created On :   17 Sept 2025 11:34 PM IST















