सेंसेक्स 48 अंक नीचे, निफ्टी 17,650 के आसपास बंद हुआ 

Closing Bell: Sensex down 48 pts, Nifty 17,650 around
सेंसेक्स 48 अंक नीचे, निफ्टी 17,650 के आसपास बंद हुआ 
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 48 अंक नीचे, निफ्टी 17,650 के आसपास बंद हुआ 
हाईलाइट
  • निफ्टी 10.20 अंक नीचे 17
  • 655.60 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 48.99 अंक नीचे 59
  • 196.99 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (06 सितंबर 2022, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 48.99 अंक यानि कि 0.08% नीचे 59,196.99 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.20 अंक यानि कि 0.06% नीचे 17,655.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 181.58 अंक बढ़कर 59427.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 57 अंक 17722.80 के स्तर पर खुला था।  

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 सितंबर 2022, सोमवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय भी बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 442.65 अंक उछलकर 59,245.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ़्टी 126.35 अंक की बढ़त के साथ 17,665.80  के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Created On :   6 Sep 2022 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story