Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 167 अंक लुढ़का

Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 167 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (गुरुवार, 21 जनवरी) दिनभर उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 167.36 अंक की गिरावट के साथ 49624.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.35 अंक की गिरावट के साथ 14590.35 के स्तर पर बंद हुआ।  

आज टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, रिलायंस और UPL के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ONGC, टाटा स्टील, कोल इंडिया, गेल और NTPC के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

जारी हो गईं पेट्रोल- डीजल की नई कीमत, जानें आज क्या हैं दाम

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें FMCG,  PSU बैंक, फार्मा, ऑटो, IT, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 50,100 के उपर रहा और निफ्टी में भी 90 अंकों की बढ़त रही नजर आई थी। यह पहली बार था जब सेंसेक्स ने 50,000 का आंकड़ा पार किया। 
 

Created On :   21 Jan 2021 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story