Fuel Price: जारी हो गईं पेट्रोल- डीजल की नई कीमत, जानें आज क्या हैं दाम

Fuel Price: जारी हो गईं पेट्रोल- डीजल की नई कीमत, जानें आज क्या हैं दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (गुरुवार, 21 जनवरी) फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है। बता दें कि जनवरी माह की शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में इजाफे के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

देखा जाए तो जनवरी माह में अब तक 6 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 1.50 रुपए के करीब महंगा हो गया। वहीं डीजल करीब 2 रुपए तक महंगा हो गया है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

दिसंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.59% पर पहुंची

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 85.20 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 91.80 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 86.63 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 87.85 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 75.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 82.13 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 78.97 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 80.67 रुपए चुकाना होंगे।

पहली बार 75.8 करोड़ डॉलर बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Created On :   21 Jan 2021 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story