जानिए दिल्ली-NCR में CNG और PNG के कितने दाम बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में अब CNG और PNG के दाम में इजाफा हो गया है। CNG के दाम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1.27 रुपए प्रति किलो और दिल्ली में 1.11 रुपए प्रति किलो की दर से बढ़े हैं। बढ़े हुए दाम मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG के दाम 44.42 रुपए प्रति किलो होंगे, जबकि दिल्ली में CNG के दाम 38.76 रुपए प्रति किलो होगी।
इसके अलावा पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस (PNG) के दाम दिल्ली में 33 पैसे प्रति घन मीटर बढ़ाए गए हैं। अब दिल्ली में PNG 25.19 रुपए प्रति घन मीटर होगी, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजडी के दामों में 36 पैसे प्रति घनमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां PNG 26.37 रुपए प्रति घनमीटर मिलेगी।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि रात 12:30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच CNG खरीदने पर वह डेढ़ रुपए प्रति किलोग्राम की छूट देना जारी रखेंगे। इस समय दिल्ली में CNG 37.26 रुपए प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 42.92 रुपए प्रति किलो मिलेगी। मंगलवार को ही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG और PNG की कीमतों में बदलाव की घोषणा कर दी। CNG और PNG के प्राइस में हुआ। ये रिवीजन दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लागू होंगे।
Created On :   25 July 2017 9:09 PM IST