forbes की टॉप-100 अमीरों में शामिल हुए अजीम प्रेमजी, 15वें पर बनाई जगह

forbes top 100 rich people list, ajim prem ji at the 15th number
forbes की टॉप-100 अमीरों में शामिल हुए अजीम प्रेमजी, 15वें पर बनाई जगह
forbes की टॉप-100 अमीरों में शामिल हुए अजीम प्रेमजी, 15वें पर बनाई जगह

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। साल 2017 साल में की forbes की 100 अमीरों की लिस्ट जारी हो चुकी हैं। इसमें भारत के कारोबारी अजीम प्रेमजी ने 15वों नंबर पर अपनी जगह बना ली हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स माइक्रोसॉफ्ट के पार्टनर अब भी नंबर 1 पर बने हुए है।

ये पहली बार हुआ है जब दुनिया के टॉप 100 अमीरों की संपत्ति एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। उनकी कुल संपति 69.15 लाख करोड़ रुपए (1.08 ट्रिलियन डॉलर) हो चुकी है। ये पिछले साल से 21 फीसद अधिक यानी करीब 12.10 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

नंबर 1 कारोबारी बिल गेट्स की नेटवर्थ फोर्ब्स ने 85.4 अरब डॉलर (5.57 लाख करोड़ रुपए) आकी है। दूसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति 5.22 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, तीसरे नंबर पर फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी संपत्ति 4.45 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। वो इस साल सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले टेक अमीर भी हैं।

भारत के अजीम प्रेमजी 1.16 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में 15वें नंबर पर जगह बनाने में कामियाब रहे हैं। उनके अलावा एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर 86,400 करोड़ रुपए के साथ 18वें नंबर पर हैं। वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी ऋषि शाह 23 हजार करोड़ के साथ इस सूची में 69वें नंबर पर हैं।

50 अमेरिकी और 6 महिलाओं लिस्ट में बनाई जगह 

दुनिया के टॉप-100 सबसे अमीरों में से 50 अमेरिकी नागरिक हैं। इस लिस्ट में 6 महिलाएं भी जगह बनाने में कामियाब रहीं हैं। सबसे अमीर महिला हांगकांग की झोउ कुनफी हैं, जिनकी संपत्ति 64 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है।

Created On :   25 Aug 2017 3:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story