फॉर्चून ग्लोबल लिस्ट में एशिया का दबदबा, भारत की 7 कंपनियां शामिल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
फॉर्चून ग्लोबल लिस्ट में एशिया का दबदबा, भारत की 7 कंपनियां शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर की कंपनियों को रैंकिंग करने वाली फॉर्च्यून ग्लोबल ने 500 कंपनियों की लिस्ट जारी की है,जिसमें 197 एशियाई कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट में भारत की 7 कंपनियां भी शामिल की गई हैं, जिसमें इंडियन ऑयल को शीर्ष 200 में जगह मिली है।

कंपनियों का ये आंकड़ा पिछले साल की कमाई के आधार पर जारी किया गया है। फॉर्च्युन के इस लिस्ट में उत्तरी अमेरिका की 145 कंपनियां शामिल हैं। यूरोप की 143 कंपनियों को भी इसमें जगह मिली है। वॉलमार्ट सबसे ज्यादा रेवन्यू पहले नंबर पर है। अगले तीन पोजिशन्स पर चीनी कंपनियों- स्टेट ग्रिड, सिनोपेक और चाइना पेट्रोलियम का कब्जा है।

इस लिस्ट में हमेशा से अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियों का दबदबा रहा है, लेकिन ताजा जारी लिस्ट में साफ देखा जा सकता है कि इस बार एशियाई कंपनियों ने बाजी मारी है। इस लिस्ट में अन्य महाद्वीपों की केवल 15 कंपनियां ही जगह बना पाई हैं।

फॉर्चून ग्लोबल 500 में शामिल 7 कंपनियां 

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज 203 नंबर पर हैं।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 217 नंबर पर हैं।
  • टाटा मोटर्स 247 नंबर पर हैं।
  • राजेश एक्सपोर्ट्स 295 नंबर पर हैं।
  • भारत पेट्रोलियम 360 नंबर पर हैं।
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम 384 नंबर पर हैं।

Created On :   22 July 2017 12:21 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story