साल के पहले दिन नहीं बढ़ीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, क्या घट सकते हैं दाम?

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 01 January 2022
साल के पहले दिन नहीं बढ़ीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, क्या घट सकते हैं दाम?
वाहन ईंधन दाम साल के पहले दिन नहीं बढ़ीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, क्या घट सकते हैं दाम?
हाईलाइट
  • 50 दिनों से अधिक समय से दाम में है स्थिरता
  • आज भी पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई
  • डीजल के दाम आज भी जस के तस बने हुए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने आज (01 जनवरी 2022, शनिवार) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि आज भी वाहन ईंधन पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। आपको बात दें कि, बीते 50 दिनों से भी अधिक समय से यह स्थिरता बनी हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तेल कंपनियां वाहन ईंधन के भाव को कम कर सकती हैं। लेकिन पुराने चुनाव पर नजर डालें तो चुनाव खत्म होते ही बेतहाशा वृद्धि की गई थी। 

मालूम हो कि नए साल की शुरुआत में 5 राज्यों में चुनाव होना है। जिसके मद्देनजर कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) से वैट कम कर आमजनों को राहत दी है। इससे पहले दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने वैट में कटौती की थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

अलविदा 2021: इस साल आए ये बड़े आईपीओ, जानें कैसी रही बाजार की चाल

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

आईडीबीआई बैंक की नाकामी हमारी ऋण वसूली प्रक्रियाओं में खामियों को उजागर करती है

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   1 Jan 2022 3:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story