Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत फिर पहुंची 100 डॉलर के करीब, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

कच्चे तेल की कीमत फिर पहुंची 100 डॉलर के करीब, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी
आज (29 सितंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 99.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार फेरबदल देखने को मिल रहा है और फिलहाल ये बढ़कर फिर से 100 डॉलर के करीब पहुंच गई है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, देश में सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया है और यह पुराने दाम पर ही उपलब्ध होंगे।

बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर है। गुड़गांव में एक लीटर पेट्रोल 102.97 रुपए तो वहीं डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (29 सितंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 99.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 99.25 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   29 Sept 2026 12:23 PM IST

Tags

Next Story