Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 526 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22970 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 526 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22970 के नीचे खुला
सुबह 10:44 पर सेंसेक्स 1,007.83 अंकों की भारी गिरावट के साथ 72,887.91 पर था। वहीं निफ्टी 313 अंक नीचे 22,847.90 पर था।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (28 सितंबर 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 526.96 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,368.78 के स्तर पर खुला। सुबह 10:44 पर सेंसेक्स 1,007.83 अंकों की भारी गिरावट के साथ 72,887.91 पर था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 174.20 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,966.30 के स्तर पर खुला। सुबह 10:45 तक 313 अंक नीचे 22,847.90 पर था।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, एचयूएल, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंडिगो, भारती एयरटेल, इटरनल, ट्रेंट और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान पर रहे। दूसरी ओर टीसीएस का शेयर हरे निशान पर रहा।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार की सुबह इसमें 7 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.88 प्रति डॉलर पर खुला। इसका कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी बताई जा रही है। जबकि, बीते शुक्रवार को रुपया 95.81 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (25 सितंबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 555.95 अंक यानि कि 0.68% गिरकर 81,159.68 पर और निफ्टी 166.05 अंक यानि कि 0.66% गिरकर 24,890.85 पर बंद हुआ था।

समापन सत्र में सेक्टर के हिसाब से मेटल (0.22% ऊपर) को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। जबकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, पावर, आईटी और रियल्टी में 1-1% की गिरावट आई थी।

Created On :   28 Sept 2026 10:26 AM IST

Tags

Next Story