Share Market Closing Bell: सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 19 अंक टूटा, निफ्टी 23340 के पार

सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 19 अंक टूटा, निफ्टी 23340 के पार
आज सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 75.80 अंककी बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वेस्ट एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज (18 सितंबर 2026, शुक्रवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) लाल और एनएसई निफ्टी (Nifty) हरे निशान पर रहा। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 19.63 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,294.96 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 75.80 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,346.40 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें टीसीएस, टाइटन, एशियन पेंट, मारुति, टेक महिन्द्रा, टाटा स्टील और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

दूसरी ओर निफ्टी की कंपनियों में टीसीएस, टीएमपीवी, एसबीआई लाइफ, कोल इंडिया और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, अडाणी इंटरप्राइज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले शुक्रवार को इसमें 6 पैसे की मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 95.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.73 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.93 पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 260.65 अंक यानि कि 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 64.10 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,334.70 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (17 सितंबर 2026, गुरुवार) शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को भी यह सपाट स्तर पर ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 21.86 अंक की मामूली गिरावट के साथ 74,314.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.00 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,270.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   18 Sept 2026 3:40 PM IST

Tags

Next Story