Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट, जानिए आज कितने चुकाना होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों तेजी बनी हुई है और फिलहाल यह 100 डॉलर के पार बनी हुई है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, आज (18 सितंबर 2026, शुक्रवार) पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुरुग्राम में पेट्रोल 102.75 रुपए और डीजल 95.42 रुपए प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.92 रुपए और डीजल 95.40 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 111.37 रुपए और डीजल 99.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए बिक रहा है। जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -UPI पर चार्ज की खबर से कन्फ्यूज न हों, दोस्त को 1 लाख भेजने पर भी चार्ज रहेगा ₹0, कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा MDR, जानिए नए नियम
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -चंद्रशेखरन का दबदबा बरकरार, 5 साल तक बने रहेंगे टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने दी हरी झंडी
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (18 सितंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 103.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 104.83 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   18 Sept 2026 12:03 PM IST












