Share Market Opening Bell: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 अंक उछला, निफ्टी 23400 के पार

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 अंक उछला, निफ्टी 23400 के पार
आज सेंसेक्स 58 अंक की तेजी के साथ 74,926 पर खुला। वहीं निफ्टी 35 अंक की मजबूती के साथ 23,449 पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (22 सितंबर 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 58 अंक यानि कि 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,926 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,449 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स,मारुति सुजुकी, एमएंडएम, इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और आईसीआईसीआई के शेयर हरे निशान में रहे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर लाल निशान में थे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह इसमें 7 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.75 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 95.82 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को भी 95.82 प्रति डॉलर पर ही बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (21 सितंबर 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 440 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,735 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 47 अंक यानि कि 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,393 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 564.03 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,858.99 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 67.90 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,414.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   22 Sept 2026 10:31 AM IST

Tags

Next Story