Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 564 अंकों की तेजी आई, निफ्टी 23400 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 सितंबर 2026, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 564.03 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,858.99 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.90 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,414.30 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में निफ्टी 50 में इटरनल, एचसीएल टेक, आईटीसी, सन फार्मा, मैक्स हेल्थ, टाइटन, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, विप्रो, ग्रासिम, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, इटरनल, टाइटन, आईटीसी, टेक महिन्द्रा और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 6 कपंनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें भारती एयरटेल, पावरग्रिड, इन्फोसिस, अडाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार को इसमें महज 5 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.82 पर बंद हुआ। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 95.73 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 440 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,735 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 47 अंक यानि कि 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,393 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (18 सितंबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   21 Sept 2026 3:47 PM IST






