Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (21 सिंतबर 2026, सोमवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 114.19 रुपए और डीजल 99.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, पटना में पेट्रोल 113.35 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बैंगलोर में पेट्रोल 110.93 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -मप्र में पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपए से ज्यादा का UPI पेमेंट नहीं होगा स्वीकार, एसोसिएशन का फैसला
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते सत्र के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (21 सितंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 102.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 103.49 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   21 Sept 2026 12:00 PM IST













