Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 1247 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज (24 सितंबर 2026, गुरुवार) बिकवाली का दबाव बढ़ने से हाहाकार मच गया है। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने जहां 1200 अंकों से अधिक का गोता लगाया, वहीं एनएसई निफ्टी (Nifty) गिरकर 23000 के नीचे आ गया।
कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,247.71 अंक यानि कि 1.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,580.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 383.70 अंक यानि कि 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1400 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2772 शेयरों में गिरावट आई, जबकि, 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर सिप्ला और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, ट्रेंट, एमएंडएम, रिलायंस और एशियन पेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर एक मात्र एनटीपीसी का शेयर हरे निशान पर रहा।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले गुरुवार को इसमें 22 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.84 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 95.57 प्रति डॉलर पर खुला था और 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 628 अंक यानि कि 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,199 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 207 अंक यानि कि 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,299 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (23 सितंबर 2026, बुधवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को भी यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 299.17 अंक की तेजी के साथ 74,828.25 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 117.80 अंक की मजबूती के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ था।
Created On :   24 Sept 2026 3:41 PM IST








