Share Market Closing Bell: शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22800 के नीचे बंद हुआ, निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए हुए स्वाहा

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22800 के नीचे बंद हुआ, निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए हुए स्वाहा
आज सेंसेक्स 1,124 अंक की कमजोरी के साथ 72,771.72 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 360 अंक की गिरावट के साथ 22,780.25 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज (28 सितंबर 2026, सोमवार) बड़ी गिरावट से हाहाकार मच गया। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार के धराशाई होने कई कारणों में कच्चे तेल की कीमत में बड़ी बढ़त, वेस्ट एशिया में बढ़ते संघर्ष और डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी शामिल हैं।

दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानि कि 1.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,771.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 360.25 अंक यानि कि 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,780.25 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में 2905 शेयरों में गिरावट आई, वहीं लगभग 1214 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में जियो फाइनेंशियल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब्स और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एलएंडटी, पावरग्रिड, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलिवर, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। वहीं एक मात्र इन्फोसिस का शेयर हरे निशान पर रहे।

आज सुबह बाजार की शुरुआत के कुछ समय बाद ही निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, समापन सत्र तक यह नुकसान करीब 8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीएसई में लिस्टेट कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपया घट गया। इसी के साथ यह अब गिरकर करीब 474 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार को इसमें 17 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.88 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते शुक्रवार को रुपया 95.81 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 526.96 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,368.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 174.20 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,966.30 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते सत्र (25 सितंबर 2026, शुक्रवार) में भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 555.95 अंक यानि कि 0.68% गिरकर 81,159.68 पर और निफ्टी 166.05 अंक यानि कि 0.66% गिरकर 24,890.85 पर बंद हुआ था।

Created On :   28 Sept 2026 3:41 PM IST

Tags

Next Story