Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी 22720 के नीचे खुला

गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी 22720 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 236.06 अंक गिरकर 72,535.66 पर खुला। वहीं निफ्टी 68.15 अंक गिरकर 22,712.10 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (29 सितंबर 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 236.06 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत गिरकर 72,535.66 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.15 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत गिरकर 22,712.10 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 920 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 864 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टाटा मोटर्स पीवी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और टाटा कंज्यूमर के शेयर के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स कमजोरी के साथ ट्रेड करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 238.61 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत गिरकर 72,533.11 पर और निफ्टी 108.65 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत गिरकर 22,671.60 पर ट्रेड कर रहा था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह इसमें 7 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 96.05 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 95.88 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (28 सितंबर 2026, सोमवार) भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 526.96 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,368.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 174.20 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,966.30 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानि कि 1.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,771.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 360.25 अंक यानि कि 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,780.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   29 Sept 2026 10:03 AM IST

Tags

Next Story