देश में 120 रुपए प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल, जानें आज कितनी बढ़ गई कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 02 april 2022
देश में 120 रुपए प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल, जानें आज कितनी बढ़ गई कीमत
पेट्रोल डीजल कीमत देश में 120 रुपए प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल, जानें आज कितनी बढ़ गई कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट 80 पैसे तक बढ़ाए गए
  • पेट्रोल की कीमत 80 पैसे तक बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। यह भार जनता पर अब हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव खत्म हो चुके हैं ऐसे में सरकार या सरकारी कंपनियां किसी तरह की राहत देने में फिर से अक्षम नजर आने वाली हैं। यानी कि चुनाव के दौरान पूरे 4 माह से अधिक समय तक कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर भी राहत देते वाली कंपनियां अब एक बार फिर से अपने दावे को सच करने लग गई हैं कि वे कच्चे तेल पर निर्भर हैं।

बात करें आज (02 अप्रैल 2022, शनिवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने पेट्रोल के रेट में 80 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के भाव भी कुछ इसी तरह यानी कि 80 पैसे तक बढ़ गए हैं। बढ़ोतरी के बाद राजस्थाना के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 120 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचे हैं। आइए जानते हैं देश के महानगरों में वाहन ईंधन की कीमत...

ये भी पढ़ें:-  कैबिनेट ने 2022-23 सीजन के लिए कच्चे जूट के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.61 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 117.57 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 112.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 108.21 और भोपाल में 115.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।                          

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत93.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 101.79 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 97.02 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 98.28 और भोपाल में 98.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

ये भी पढ़ें:-  पिछले तीन साल में रूस से एक फीसदी से भी कम कच्चा तेल आयात हुआ 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   2 April 2022 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story