क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल? या सरकारी तेल कंपनियां डालेंगी जेब पर भार, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 13 september 2022
क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल? या सरकारी तेल कंपनियां डालेंगी जेब पर भार, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत
वाहन ईंधन कीमत क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल? या सरकारी तेल कंपनियां डालेंगी जेब पर भार, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चूंकि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के अनुसार, वे कच्चे तेल के दाम को देखते हुए रोज सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम तय करती हैं। ऐसे में वाहन ईंधन के दाम में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। 

हालांकि, देश की तेल कंपनियां अब तक इन उम्मीदों पर पानी ही फेरती आई हैं। वहीं हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि, ऑयल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए। ऐसे में राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आती। बात करें आज (13 सितंबर 2022, मंगलवार) की तो,  वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   13 Sep 2022 3:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story