सस्ता होने वाला है पेट्रोल- डीजल! जानें आज क्या है 1 लीटर का दाम?

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 24 November 2021
सस्ता होने वाला है पेट्रोल- डीजल! जानें आज क्या है 1 लीटर का दाम?
फ्यूल प्राइज सस्ता होने वाला है पेट्रोल- डीजल! जानें आज क्या है 1 लीटर का दाम?
हाईलाइट
  • डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की आसमान छूती कीमतों से आमजन त्रस्त है। हालांकि दिवाली से पहले केंद्र सरकार सहित कई राज्य सरकारों ने वैट में कटौती कर राहत दी थी। इसके बाद कच्चे तेल में गिरावट के चलते तेल कंपनियों ने भी दाम को स्थिर बनाए रखा है। बात करें आज (24 नवंबर, बुधवार) की तो, लगातार 20वें दिन वाहन ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

दूसरी ओर पेट्रोनियम मंत्री ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बैठक में बड़ा फैसला लिया है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

 सहकारी समितियों को नाम में बैंक शब्द के प्रयोग के प्रति चेताया

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 2022 में एक तिहाई कंपनियां कहीं भी काम में फेल हो जाएंगी

कैसे कम होंगे दाम
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए भारत अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व) से 50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज करेगा। 

हालांकि इसको रिलीज करने से पहले अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे बड़े उपभोक्ताओं के साथ विचार किया जाएगा। विचार-विमर्श के बाद ही कच्चा तेल रिलीज किया जाएगा। इससे बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता बढ़ जाएगी और घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में कटौती हो सकती है।

 

 

 

Created On :   24 Nov 2021 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story