ओडिशा में इस साल 60 लाख टन धान की होगी सरकारी खरीद

Government will purchase 60 lakh tonnes of paddy in Odisha this year
ओडिशा में इस साल 60 लाख टन धान की होगी सरकारी खरीद
ओडिशा में इस साल 60 लाख टन धान की होगी सरकारी खरीद

भुवनेश्वर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने इस साल 60 लाख टन धान सीधे किसानों से खरीदने का लक्ष्य रखा है। यह आधिकारिक जानकारी गुरुवार को मिली।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2019 के लिए खाद्यान्न खरीद नीति को मंजूरी दी गई। इस नीति में सीजन के दौरान धान और चावल खरीद के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने बताया, एक अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी खरीद विपणन सीजन में 50 लाख टन और रबी सीजन में 10 लाख टन धान की खरीद की जाएगी।

त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार ने हालांकि चावल खरीद का लक्ष्य 41 लाख टन (60 लाख टन धान) निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के विभाग को अधिकृत किया गया है कि आवश्यकता होने पर वे लक्ष्य में संशोधन भी कर सकते हैं।

बीते खरीफ सीजन 2018-19 में प्रदेश सरकार ने 65.49 लाख टन धान खरीदा था।

इस साल ओडिशा प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के पास 10 लाख किसानों ने पंजीकरण करवाया है।

Created On :   26 Sept 2019 9:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story