- Dainik Bhaskar Hindi
- Business
- GST revenue collection rises to Rs 1.03 lakh crore in December
दैनिक भास्कर हिंदी: इकोनॉमी: लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा जीएसटी कलेक्शन

हाईलाइट
- गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का कलेक्शन दिसंबर 2019 में 1,03,184 रहा
- लगातार दूसरे महीने जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है
- दिसंबर 2018 में जीएसटी कलेक्शन 97,276 करोड़ रुपए रहा था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का कलेक्शन दिसंबर 2019 में 1,03,184 रहा। यह लगातार दूसरा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। नवंबर 2019 में यह 1,03,492 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2018 से इसकी तुलना की जाए तो इसमें 16 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। दिसंबर 2018 में जीएसटी कलेक्शन 97,276 करोड़ रुपए रहा था।
पिछले महीने के कुल 1,03,184 करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन में से, CGST 19,962 करोड़ रुपये, SGST 26,792 करोड़ रुपये, IGST 48,099 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 21,295 करोड़ रुपये सहित) और सेस 8,331 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 847 करोड़ रुपये सहित) हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों का दिसंबर, 2019 के महीने में रेगुलर सेटलमेंट के बाद कुल राजस्व CGST के लिए, 41,776 करोड़ और SGST के लिए 15 42,158 करोड़ रहा।
जीएसटी कलेक्शन बढ़ना जरूरी
इकोनॉमिक स्लोडाउन के बीच वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की चार बैठकें 2019 में हुई। आखिरी बार यह बैठक दिसंबर 2019 में हुई थी। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एम एस मणि ने जीएसटी कलेक्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों के लिए जीएसटी कलेक्शन इसी तरह बढ़ते रहना चाहिए ताकि राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखा जा सके।
अरुणाचल प्रदेश में दोगुना हुआ जीएसटी कलेक्शन
अरुणाचल प्रदेश में दिसंबर 2019 में दिसंबर 2018 की तुलना में जीएसटी कलेक्शन दोगुना हो गया है। दिसंबर 2018 में अरुणाचल प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन 26 करोड़ रुपए था जो दिसंबर 2019 में बढ़कर 58 करोड़ रुपए हो गया है। इसके बाद नागालैंड में 88 फीसदी, मणिपुर में 64 फीसदी और मिजोरम में 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।
लक्षद्वीप में जीएसटी कलेक्शन में 78% की गिरावट
हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में जीएसटी कलेक्शन में 78 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह घटकर 1 करोड़ रुपए हो गया। झारखंड में 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ जीएसटी कलेक्शन 1,943 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: केंद्र ने मप्र की 3009 करोड़ की जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि रोकी : मंत्री
दैनिक भास्कर हिंदी: केंद्र व राज्यों के बीच संघर्ष छिड़ सकता है, एसजीएसटी में 22 संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी
दैनिक भास्कर हिंदी: जीएसटी प्रतिपूर्ति के लिए उद्धव ने वित्तमंत्री को लिखा पत्र, केंद्र के पास लंबित है 15,558 करोड़
दैनिक भास्कर हिंदी: जीएसटी धोखाधड़ी मामले में कारोबारी गिरफ्तार
दैनिक भास्कर हिंदी: एसटी को घाटे से उबारने अब लगेगा बिना टिकट यात्रा के जुर्माने पर 18% जीएसटी