India-US Mini Trade Deal: कुछ ही देर में भारत और अमेरिका के बीच हो सकती है ट्रेड डील, इंडिया पर इनता लगा सकता है टैरिफ

कुछ ही देर में भारत और अमेरिका के बीच हो सकती है ट्रेड डील, इंडिया पर इनता लगा सकता है टैरिफ
  • भारत और अमेरिका के बीच अंतिम चरण की वार्ता जारी
  • चीन पर अमेरिका ने लगाया इतना टैरिफ
  • भारत पर अमेरिका इतना लगा सकता टैरिफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच बीते कुछ समय से व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है। इस बीच जानकारी मिली है कि यह चर्चा अंतिम चरण में है। अमरिकी टैरिफ की अंतिम तारीख 9 जुलाई ही है, जबकि अन्य देशों को लिए 1 अगस्त कर दी गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर आज रात को ही बात बन सकती है। इसका ऐलान कभी भी हो सकता है।

एक अधिकारी के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच बीते कई हफ्तों से वार्ता जारी है। हालांकि, यह डील सीमित प्रोडक्ट्स पर हो सकती है क्योंकि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहमति नहीं बन पाई है। भारत शुरूआत से ही अपनी बातों पर अडिग रहा है और उसके टैरिफ को झेलने के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका अभी भी बातचीत के लिए पहल कर रहा है।

अमेरिकी टैरिफ पर सस्पेंस

फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमेरिका भारत पर कितना टैरिफ लगाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका भारत पर 10 से 20 प्रतिशत के बीच टैरिफ लगा सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स मीटिंग में शामिल देशों पर अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। बता दें कि भारत पर अमेरिका ने पहले ही 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया है।

भारत का अमेरिका के साथ इतना घटा व्यापार

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत ने अमेरिका को 6.84 लाख करोड़ रूपए का निर्यात किया था। इसके अलावा 2023-24 में यह आकंड़ा घटकर 6.75 लाख करोड़ रूपए पर आ गया। अमेरिका को भारत दोगुना निर्यात करता है, इसके कारण बिना टैरिफ का भी भारत को फायदा होगा।

अमेरिका ने चीन और बांग्लादेश पर लगाया इतना टैरिफ

जेनेवा समझौते के बाद भी अमेरिका ने चीन के ऊपर भारी टैरिफ लाद दिया है। बता दे कि, अमेरिका ने चीन पर 51 प्रतिशत और बांग्लादेश पर 35 फीसदी का टैरिफ लगाया है। इस वजह से इन देशों की एक्सपोर्ट क्षमता में कमी होगी। इससे भारत को अमेरिकी बाजार से लाभ मिलेगा।

Created On :   9 July 2025 10:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story