गुजरात-हिमाचल चुनाव के नतीजों का असर, बड़ी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार

Gujarat election and himachal pradesh election effect on share market
गुजरात-हिमाचल चुनाव के नतीजों का असर, बड़ी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार
गुजरात-हिमाचल चुनाव के नतीजों का असर, बड़ी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का बड़ा असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने जहां लगभग 700 प्वाइंट्स का गोता लगाया तो वहीं शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी भी आई है। वहीं निफ्टी में भी लगभग 150 फ्वाइंट की गिरावट के बाद 60 अंको की बढ़त है। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो गुजरात और हिमाचल चुनावों के नतीजे शेयर बाजारों में इस हफ्ते कारोबार की दिशा और दशा दोनों तय करने वाले हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक अभी बाजार में तेजी ही रहेगी। दोनों राज्यों के चुनाव रिजल्ट भी बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ही रहने वाले हैं। मगर लगातार पिछले दो सप्ताह की घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों का रुख गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव नतीजों से तय होना निश्चित माना जा रहा है।

बीते सप्ताह BSE का सेंसेक्स 0.64 प्रतिशत यानी 212.67 अंक की मजबूती के साथ सप्ताह के अंत तक 33462.97 अंक पर बंद हुआ। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.66 प्रतिशत यानी 67.60 अंक की बढ़त में 10,333.25 अंक पर रहा। पिछले हफ्ते बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.67 अंक या 0.63 प्रतिशत चढ़ा था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजे शेयर बाजार में इस हफ्ते के कारोबार की दिशा और दशा तय करेंगे। यदि नतीजे एक्जिट पोल से अलग आते हैं तो इससे निकट भविष्य में मध्यम अवधि में बाजार की धारणा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा निवेशकों की संसद के शीतकालीन सत्र पर भी निगाह रहेगी।

कोटक सिक्योरिटीज की उपाध्यक्ष (PCG शोध) टीना वीरमानी ने कहा कि वर्ल्ड लेवल पर निवेशकों की निगाह अमेरिकी कर सुधारों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी।

सट्टा बाजार में BJP की जीत का दावा
सट्टा बाजार में कांग्रेस और BJP का भाव 35/45 का चल रहा है। बाजार में BJP को 100 से 103 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया, जबकि कांग्रेस को 78 से 100 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया। 

वहीं कांग्रेस का दाम फिलहाल 76 से 78 चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस अगर 78 या उससे ज्यादा सीटें जीतेगी तो एक लाख पर 35 हजार मिलेंगे। गुरुवार को एक्जिट पोल होने से पहले सट्टा बाज़ार का दाम 92-94 BJP के लिए चल रहा था, जबकि कांग्रेस का दाम 90-92 के आस-पास चल रहा था।

Created On :   17 Dec 2017 7:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story