आधी आबादी ने संभाली प्लेन, ट्रेन व कंट्रोल रूम की कमान

Half-boarded plane, train and control room commanded by womens
आधी आबादी ने संभाली प्लेन, ट्रेन व कंट्रोल रूम की कमान
आधी आबादी ने संभाली प्लेन, ट्रेन व कंट्रोल रूम की कमान

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही नारी शक्ति आधी आबादी ने प्लेन, ट्रेन और कंट्रोल रूम की कमान संभाल साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं।  महिला दिवस पर रेलवे में महिलाओं को विशेष जिम्मेदारियां देकर कार्यदक्षता को सलाम किया गया। नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल व मध्य रेलवे मंडल की ओर से विशेष जिम्मेदारी निभा रही महिलाओं का सत्कार किया गया। इसी तरह विमानतल पर भी महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने पहली शिफ्ट का सारा कामकाज देखा। 

मध्य रेल 

महिला दिवस  से अजनी स्टेशन को संपूर्ण रूप से महिला रेल कर्मचारियों के हवाले किया गया है। जहां सिर्फ महिला रेल कर्मचारी ही तैनात होंगी। ऐसा अजनी मध्य रेल पर दूसरा एवं भारतीय रेल पर तीसरा स्टेशन होगा।  यहां पर 36 महिला रेल कर्मचारियों को तैनात किया गया है।  मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्‍ता की प्रमुख उपस्थिति में महिलाकर्मियों को अजनी स्टेशन का कार्यभार एवं सांकेतिक चाबी सौंपी गई। स्टेशन प्रबंधक के तौर पर माधुरी चौधरी को नियुक्त किया गया है।  ममता गुप्ता एवं  दीया कोठारी सहित अन्य अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान प्रगति पाटील,  विशाखा मोहोड़ आदि ने महिला समाज सेवा समिति का सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग एवं डिस्पोसल मशीन लगाने के लिए सत्कार किया। संचालन वाणिज्य निरीक्षक उमा कृष्णमूर्ति एवं आभार सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुड्स एस.जी. राव ने माना।

चलाई इंटरसिटी ट्रेन  

मध्य रेल नागपुर मंडल में महिला कर्मचारियों द्वारा नागपुर-भुसावल इंटरसिटी गाड़ी का सफल संचालन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्‍ता की प्रमुख उपस्थिति में गाड़ी संख्‍या 22112 नागपुर-भुसावल इंटरसिटी एक्‍सप्रेस का संचालन महिला रेल कर्मचारियों ने किया।  लोको पायलट माधुरी उराडे तथा सहायक लोको पायलट मंजू वैद्य, गार्ड पूनम मेश्राम, कंडक्टर वृंदा देसाई तथा टिकट चेकर शालिनी मीना, छाया गर्गे एवं महानंदा वाटकर का समावेश रहा। ट्रेन को हरी झंडी उप स्‍टेशन प्रबंधक दीपाली मानकरे एवं अनघा मेश्राम के साथ पाइंट्समैन अगस्था फ्रांसिस मौजूद थीं। इस दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरओ)  महेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुश किशोर मिश्र, स्टेशन निदेशक नागपुर स्टेशन डी. एस. नागदेवे व सभी अधिकारी एवं महिला रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

एयरपोर्ट में महिला दिन 

एयरपोर्ट में  पहले शिफ्ट का सारा कामकाज महिला अधिकारी और कर्मचारियों ने देखा।  महिला अधिकारियों ने पहले शिफ्ट में हवाई जहाजों को सीधे निर्देश दिए।  इस अवसर पर संयुक्त महाप्रबंधक एयर ट्रैफिक मॉनिटरिंग रोशन कांबले, प्रशिक्षण प्रभारी आशा लता, साहू व अन्य का समावेश रहा। 

महिलाएं सभी तरह की भूमिकाएं निभाने में आगे  : नंदा जिचकार

महिलाएं सभी तरह की भूमिकाएं निभाने में आगे हैं। चाहे वो घर में रहकर संस्कार देने वाली मां, संभालने वाली बहन, नौकरी और व्यवसाय के साथ घर संभालने वाली पत्नी सभी भूमिकाओं में खरी उतरी हैं।  उक्त विचार महापौर ने महिला दिवस के अवसर पर महानगर पालिका समाज कल्याण विभाग की ओर से सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर  मृणालिनी वाघमारे, डॉ. प्रतिभा मुद्गल,  प्रगति पाटील, वर्षा ठाकरे,  विशाखा मोहोड, सदस्य दिव्या धुरडे, मनीषा अतकरे, खान नसीम बानो, मोहम्मद इब्राहिम,  डॉ. रंजना लाडे,  कल्पना मेश्राम,  सुधा इरस्कर, सेवानिवृत आरोग्य अधिकारी सविता मेश्राम उपस्थित थीं।  

देश के विकास में पत्रकारों का अमूल्य योगदान

महापौर नंदा जिचकार ने कहा कि समाचार पत्रों पर जनता का विश्वास है। देश के विकास में पत्रकारों का अमूल्य योगदान रहा है। विश्व महिला दिवस पर तिलक पत्रकार भवन में आयोजित महिला पत्रकारों के सत्कार समारोह में महापौर बतौर प्रमुख अतिथि बोल रही थीं।घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालकर पत्रकारिता में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहीं महिला पत्रकारों का तिलक पत्रकार भवन और श्रमिक पत्रकार संघ की ओर से सत्कार किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप मैत्र, श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, सचिव शिरीष बोरकर, जोसेफ राव, वर्षा बसू मंच पर उपस्थित थे। अतिथियों के हाथों दैनिक भास्कर की अनिता पेद्दुलवार, हितवाद की इफ्फत जहां, अमृता करकरे, यामिनी रामपल्लीवार और पत्रकार तापस मंडल की पत्नी सोहिनी दास का सत्कार किया गया। महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही सामाजिक कार्यकर्ता रूबीना पटेल का भी सत्कार किया गया। 

Created On :   9 March 2018 1:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story