भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश, जापान को पछाड़ा

India become second largest steel producing country after China
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश, जापान को पछाड़ा
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश, जापान को पछाड़ा
हाईलाइट
  • ग्लोबल स्टील प्रोडक्शन में 51 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ चीन पहले नंबर पर बना हुआ है।
  • जापान को पछाड़ते हुए भारत ने ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि भारत अभी भी चीन से काफी पीछे हैं।
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रॉ स्टील उत्पादक देश बन गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रॉ स्टील उत्पादक देश बन गया है। जापान को पछाड़ते हुए भारत ने ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि भारत अभी भी चीन से काफी पीछे हैं। ग्लोबल स्टील प्रोडक्शन में 51 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ चीन पहले नंबर पर बना हुआ है। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए हैं। बता दें कि भारत की राष्ट्रीय आय में स्टील का दो प्रतिशत योगदान है। 2030 तक भारत का रॉ स्टील प्रोडक्शन 300 मिलियन टन तक पहुंचने की संभावना है। 

ग्लोबल स्टील बॉडी की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का रॉ स्टील प्रोडक्शन 2018 में 4.9 फीसदी बढ़कर 106.5 मिलियन टन रहा, जो 2017 में 101.5 मिलियन टन था। जबकि पहले नंबर पर काबिज चीन का रॉ स्टील प्रोडक्शन 2018 में 6.6 परसेंट बढ़कर 928.3 मिलियन टन (MT) पर पहुंच गया है। 2017 में यह 870.9 MT था। फीसदी के हिसाब से देखे तो ग्लोबल स्टील प्रोडक्शन में चीन की हिस्सेदारी 50.3 फीसदी से बढ़कर 51.3 फीसदी हो गई है। दूसरे नंबर पर जापान है जिसने 2018 में 104.3 MT रॉ स्टील का उत्पादन किया। 2017 की तुलना में जापान के रॉ स्टील प्रोडक्शन में 0.3 परसेंट की गिरावट आई है।

टॉप टेन स्टील प्रोड्यूसर कंट्री में अमेरिका 8.67 करोड़ टन के प्रोडक्शन के साथ चौथे स्थान पर है। उसके बाद दक्षिण कोरिया (72.5 मिलियन टन के साथ पांचवें), रूस (71.7 मिलियन टन के साथ छठे), जर्मनी (42.4 करोड़ टन के साथ सातवें), तुर्की (37.3 मिलियन टन के साथ आठवें), ब्राजील (34.7 मिलियन टन के साथ नौवें) और ईरान 25 मिलियन टन के साथ दसवें नंबर पर है। अन्य देशों में इटली ने बीते साल 24.5 मिलियन टन का स्टील प्रोडक्शन किया। फ्रांस ने 15.4 मिलियन टन और स्पेन ने 14.3 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया। 

पिछले हफ्ते नई दिल्ली में स्टील उत्पादकों को संबोधित करते हुए भारत के स्टील मिनिस्टर बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि इस साल स्टील की खपत के मामले में हम अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे। स्टील की खपत का ये ग्रोथ ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Created On :   28 Jan 2019 2:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story