चीन के बाद सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बना भारत, वियतनाम को पछाड़ा

India becomes the largest mobile producer after China,Vietnam overturned
चीन के बाद सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बना भारत, वियतनाम को पछाड़ा
चीन के बाद सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बना भारत, वियतनाम को पछाड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने मोबाइल उत्पादकता के मामले में वियतनाम को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इंडियन सेल्युलर असोसिएशन (ICA) द्वारा दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद के साथ साझा जानकारी के अनुसार भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हैंडसेट उत्पादक बन गया है। ICA के राष्ट्रिय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को लिखे गए पत्र में कहा है, "हमें आपको इस उपलब्धि के बारे में सूचित करने में हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार, ICA और FTTF के कठिन और समन्वित प्रयासों से भारत संख्या के लिहाज से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक राष्ट्र बन गया है।" 

देश में उत्पादन बढ़ने से घटा है हैंडसेट का आयात
ICA ने बाजार अनुसंधान फर्म IHS, चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और वियतनाम के सामान्य सांख्यिकी कार्यालय से उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए ये रिपोर्ट पेश की है। ICAस द्वारा साझा आंकड़ों के मुताबिक भारत, वियतमान को पछाड़कर 2017 में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बन गया है। भारत में मोबाइल फोन का वार्षिक उत्पादन 2014 में 30 लाख यूनिट से बढ़कर 2017 में 1.1 करोड़ यूनिट हो गया है। वहीं भारत में मोबाइल उत्पादन बढ़ने के साथ इनका आयात भी 2017-18 से घटकर आधे से भी कम हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत फास्ट ट्रैक टास्क फोर्स (FTTF) ने 2019 तक मोबाइल फोन उत्पादन 50 करोड़ इकाई तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 46 अरब डॉलर होगा। 

Created On :   1 April 2018 4:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story