2018 में फ्रांस और ब्रिटेन को भी पछाड़ देगी भारतीय इकोनॉमी

Indian economy will beat france and britain in 2018 placed in top 5
2018 में फ्रांस और ब्रिटेन को भी पछाड़ देगी भारतीय इकोनॉमी
2018 में फ्रांस और ब्रिटेन को भी पछाड़ देगी भारतीय इकोनॉमी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत देश की अर्थव्यवस्था लगातार नए-नए आयामों को छू रही है। देश दिन पर दिन तरक्की की ओर अग्रसर है। ऐसे में भारतवासियों के लिए इससे बड़ी खबर क्या हो सकती है कि साल 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर दुनिया के पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। देश इसके लिए तैयारी भी कर रहा है। सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड बिज़नेस रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगले साल भारतीय अर्थव्यवस्था डॉलर टर्म्स में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। 

 

 

ब्रिटेन और फ्रांस भी होंगे पीछे


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ देगी। माना जा रहा है कि अगले 15 सालों में एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था शीर्ष 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर हावी हो जाएगी। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हाल में मिले कुछ झटकों के बाद भी भारत 2018 में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। चीन और अमेरिका जैसे देशों को भी भारत 2032 तक पीछे छोड़ देगा। इसके पीछे कारण बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का असर व्यापारिक क्षेत्रों में अपेक्षा से कम नजर आ रहा है। इसका कुछ असर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। वहीं तेल की कम कीमतों के कारण रूस इस सूची में और नीचे चला जाएगा। भारत देश ब्रिटेन और फ्रांस को भी पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तैयारियों में जुटा है।  

 

 


 

सीईबीआर की डिप्टी चेयरमैन ने कही ये बात

 

सीईबीआर परामर्श की 2018 विश्व इकोनॉमिक लीग टेबल ने मंगलवार को वैश्विक अर्थव्यवस्था के उत्साहजनक दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया है। इस रिपोर्ट में दिखाया गया कि ऊर्जा सस्ती व प्रौद्योगिकी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सीईबीआर के डिप्टी चेयरमैन डोगलस मैकविलियम ने बताया कि वर्तमान में अस्थायी असफलताओं के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था फ्रांस व ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बराबर टक्कर दे रही है।

 


मैकविलियम ने यह भी कहा कि भारत का विकास नोटबंदी और जीएसटी की वजह से थोड़ा धीमा हुआ है। वहीं ब्रिटेन अगले 2 सालों में फ्रांस से पीछे चला जाएगा। सीईबीआर ने भविष्यवाणी की है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में ब्रेक्सिट का प्रभाव उसके डर की अपेक्षा कम असरदार होगा।  
 

Created On :   26 Dec 2017 11:14 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story