दूसरे देशों को आधी कीमत पर पेट्रोल-डीज़ल बेच रही मोदी सरकार : RTI

Indian government exports petrol diesel at half price to foreign countries
दूसरे देशों को आधी कीमत पर पेट्रोल-डीज़ल बेच रही मोदी सरकार : RTI
दूसरे देशों को आधी कीमत पर पेट्रोल-डीज़ल बेच रही मोदी सरकार : RTI
हाईलाइट
  • मोदी सरकार की इस सच्चाई की पोल एक RTI में खुली है।
  • मोदी सरकार दूसरे देशों को आधी कीमत पर पेट्रोल-डीज़ल बेच रही रही है।
  • यह खबर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम ने महंगाई को आसमान तक पहुंचा दिया है। एक ओर जहां देश में कमर तोड़ महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। वहीं मोदी सरकार दूसरे देशों को आधी कीमत पर पेट्रोल-डीज़ल बेच रही रही है। मोदी सरकार की इस सच्चाई की पोल एक RTI में खुली है। यह खबर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार RTI एक्टिविस्ट रोहित सभरवाल ने मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलिंग एंड नैचुरल गैस व तेल रिफाइनरी कंपनी से RTI के तहत यह जानकारी ली थी। रोहित ने अपने आवेदन में पूछा था कि भारत दुनिया के कौन से देशों को पेट्रोल डीजल बेचता है और उसकी प्रति लीटर कीमत कितनी है।

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (RTI) के माध्यम से रोहित को जो जवाब मिला, उसने आम लोगों सक्ते में डाल दिया। RTI में पता चला कि भारत 15 देशों को पेट्रोल मात्र 34 रुपए लीटर और 29 देशों को डीजल मात्र 37 रुपए लीटर के रेट से सप्लाई करता है। जबकि देशवासियों को सरकार द्वारा यही डीजल और पेट्रोल दोगुने से भी अधिक दामों में बेचा जा रहा है।

मोदी सरकार इस सस्ते पेट्रोल-डीजल को अमेरिका, इंग्लैंड, इराक, इजराइल, जोर्डन, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, सिंगापुर, साऊथ अफ्रीका, मॉरीशियस, मलेशिया, UAE सहित अन्य कई देशों में बेचता है। बता दें कि RTI पर यह जानकारी करीब ढाई महीने बाद मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलिंग एंड नैचुरल गैस व तेल रिफाइनरी कंपनी के मैंगलोर कार्यालय से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

RTI एक्टिविस्ट रोहित सभरवाल ने कहा है कि देश में आसमान को छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के पीछे भारत सरकार यह तर्क दे रही है कि टैक्स लगाने के कारण दाम बढ़ाए गए हैं। इस पर 125 प्रतिशत से लेकर 150 प्रतिशत तक टैक्स वसूला गया है। आज जिस गाड़ी की टंकी 900 रुपए में फुल हो सकती है, वही 2500 रुपए में भरती है। यह देशवासियों के साथ एक भद्दा मजाक नहीं तो और क्या है? इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

सोशल मीडिया में भारत के 15 देशों को सस्ता पेट्रोल बेचने की खबर पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते वक्त हुए कहा है कि RTI ने खोली भाजपा की पोल खोल दी है। दूसरे देशों को मोदी सरकार डीज़ल-पेट्रोल सस्ते में बेच रही है। वहीं, भारतवासियों को दोगुने दाम में मिल रहा है।

 

.

Created On :   24 Aug 2018 4:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story