शेयर बाजार धड़ाम, एक ही दिन में निवेशकों ने खोए 3 लाख करोड़

Investors lose 3 lakh crore as Sensex crashed 760 points
शेयर बाजार धड़ाम, एक ही दिन में निवेशकों ने खोए 3 लाख करोड़
शेयर बाजार धड़ाम, एक ही दिन में निवेशकों ने खोए 3 लाख करोड़
हाईलाइट
  • अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा दिया है।
  • अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।
  • सेंसेक्स -759.74 अंकों की गिरावट के साथ 34
  • 001.15 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क मुंबई। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा दिया है। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। जापान, हांगकांग और शंघाई के शेयर बाजार धड़ाम हो गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स -759.74 अंकों की गिरावट के साथ 34,001.15 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में -225.45 की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,234.65 के स्तर पर बंद हुई। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, आईटी और मेटल कंपनियों के स्टॉक्स में देखने को मिली। इस एक दिन की गिरावट ने निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ डुबो दिए।

क्या कहा था डोनाल्ड ट्रंप ने?
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फेडरल रिजर्व की नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की योजना को ‘अति उत्साही कार्रवाई’ बताया था। ट्रंप ने कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि फेडरल रिजर्व बैंक गलती कर रहा है। यह (ब्याज दरें बढ़ाना) उसका अति उत्साह है।’’ ट्रंप बार-बार वालस्ट्रीट के रिकॉर्डों को अपनी आर्थिक नीतियों का परिणाम बताते रहे हैं। उनकी नीतियों में उनकी व्यापार रणनीति शामिल है। वह बार-बार फेडरल रिजर्व की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद वाल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली का दौर चला। डाउउ जोन्स 831.83 अंक (3.15%) की गिरावट के साथ 25,598.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं  SP 500 इंडेक्स में  -94.66 अंक (3.29%) की गिरावट देखने को मिली। यह 2,785.68 के स्तर पर बंद हुआ।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
गुरुवार को कारोबार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के आधारपर सेंसेक्स सुबह 697.07 अंकों की गिरावट के साथ 34,063.82 पर खुला और -759.74 अंक (2.19%) की गिरावट के साथ 34,001.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 34,325.18 के ऊपरी और  33,723.53 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 290.30 अंकों की कमजोरी के साथ 10,169.80 पर खुली और  -225.45 अंक (2.16%) की गिरावट के साथ 10,348.05 पर बंद हुई। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,335.95 के ऊपरी और 10,138.60 के नीचले स्तर को धुआ। मार्केट में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रुपए डुबो दिए। बुधवार को BSE पर लिस्टेड सभी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैपेटलाइजेशन 1,38,39,750.40 था जो गुरुवार को घटकर 1,35,70,402.59 रह गया। यानी एक दिन में निवेशकों की वेल्थ 269347.81 करोड़ रह गई।  

Created On :   11 Oct 2018 6:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story