इस साल भी नहीं बढ़ी देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की सैलरी?
- मुकेश अंबानी 2.76 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर शख्स हैं।
- वर्ष 2018 में उनकी परिसंपत्ति 40.1 अरब डॉलर बताई गई है।
- फोर्ब्स के मुताबिक वो देश के नंबर वन और दुनिया की अरबपतियों की सूची में वह 19वें स्थान पर काबिज हैं।
- मुकेश को 15 करोड़ रुपए मासिक सैलरी मिलती है।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भी सैलरी लेते हैं
- इतना ही नहीं पिछले 10 सालों से उनकी सैलरी में कोई इजाफा भी नहीं क
डिजिटल डेस्क । देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हजारों लोगों को सैलरी देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी खुद कितनी सैलरी पाते हैं? शायद आप सोच रहे होंगे कि देश का सबसे अमीर शख्स सैलरी क्यों लेगा? लेकिन आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भी सैलरी लेते हैं, इतना ही नहीं पिछले 10 सालों से उनकी सैलरी में कोई इजाफा भी नहीं किया गया है। जबकि इतने सालों में कंपनी के अन्य अधिकारियों की तनख्वाह में लगातार वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि मुकेश को 15 करोड़ रुपए मासिक सैलरी मिलती है। हालांकि वेतन में बढ़ोतरी न लेने का फैसला खुद मुकेश अंबानी का है। अब सोचने वाली बात है ये कि देश का अमीर शख्स सिर्फ 15 करोड़ में अपना घर कैसे चलाएगा? अब शायद इस सवाल का जवाब तो सिर्फ नीता अंबानी ही दे सकती है कि वो 3 बच्चों, पांच कुत्तो और नौकरी की तनख्वाह का खर्च कैसे निकालती होंगी।
सालाना 24 करोड़ रुपए छोड़ रहे हैं मुकेश अंबनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी का वेतन 15 करोड़ रुपए है।इस दौरान भले ही मुकेश अंबानी ने वेतन बढ़ोतरी ना ली हो, लेकिन कंपनी में शामिल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी में इंक्रीमेंट हुआ है। 31 मार्च, 2018 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान उनके रिश्तेदार निखिल और हितल समेत कंपनी के पूर्णकालिक निदेशकों के वेतन में वृद्धि हुई है।अंबानी ने सैलरी, अतिरिक्त सुविधाओं, भत्तों और कमीशन को मिलाकर कुल 15 करोड़ रुपये का ही मेहनताना लिया है जो कि वित्त वर्ष 2008-09 से एक भी रुपया नहीं बढ़ा है। इस तरह वो हर साल लगभग 24 करोड़ रुपये छोड़ रहे हैं।
दुनिया की अरबपतियों की सूची में वह 19वें स्थान पर काबिज है मुकेश अंबनी
बता दें कि मुकेश अंबानी ने 2009 में अपने वेतन में कोई बढ़ोतरी न लेने का फैसला लिया था। इसके बाद से उनकी सैलरी उसी स्तर पर बनी हुई है। मुकेश अंबानी 2.76 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स के मुताबिक वो देश के नंबर वन और दुनिया की अरबपतियों की सूची में वह 19वें स्थान पर काबिज हैं। वर्ष 2018 में उनकी परिसंपत्ति 40.1 अरब डॉलर बताई गई है।
वर्ष 2017 की सूची में उनका 33वां स्थान रहा था। अंबानी के रिश्तेदार निखिल आर मेसवानी और हितल आर मेसवानी का मेहनताना वर्ष 2017-18 में बढ़कर 19.99 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ये वर्ष 2016-17 में 16.85 करोड़ रुपए के स्तर पर रहा था। इससे पहले वर्ष 2015-16 में निखिल को 14.42 करोड़ रुपए और हितल को 14.41 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी।
Created On :   9 Jun 2018 6:04 AM GMT