भ्रष्टाचार में लिप्त 15 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों की छुट्टी

By - Bhaskar Hindi |27 Sept 2019 2:01 PM IST
भ्रष्टाचार में लिप्त 15 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों की छुट्टी
नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने 15 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचार के कथित आरोपों के चलते इन अधिकारियों की छुट्टी की गई है।
पिछले कुछ दिनों में आयकर अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाने का यह चौथा मौका है। इससे पहले आयकर विभाग के 49 अधिकारियों जिनमें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के 12 अधिकारी भी शामिल हैं, को सेवानिवृत्ति पर भेज दिया गया था।
Created On :   27 Sept 2019 7:31 PM IST
Next Story