इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर, सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11000 के नीचे बंद

Market fall for second straight session Sensex dives 218 points
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर, सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11000 के नीचे बंद
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर, सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11000 के नीचे बंद
हाईलाइट
  • चुनिंदा आइटम्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।
  • निफ्टी में 76.25 अंकों (0.69%) की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10
  • 977.55 के स्तर पर बंद हुई।
  • सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 218.10 अंक (0.60%) की गिरावट के साथ 36324.17 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चुनिंदा आइटम्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 218.10 अंक (0.60%) की गिरावट के साथ 36324.17 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 76.25 अंकों (0.69%) की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,977.55 के स्तर पर बंद हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट यश बैंक के शेयर में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 149.66 अंकों की तेजी के साथ 36,691.93 पर खुला और 218.0 अंकों या 0.60 फीसदी गिरावट के साथ 36324.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,711.62 के ऊपरी और 36,238.23 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी की बात करे तो 11,079.80 पर ओपन होने के बाद निफ्टी ने 10,953.35 का लो लगाया। दिनभर के कारोबार के दौरान 11,089.45 का उच्चतम स्तर निफ्टी ने छुआ और 10,977.55 पर बंद हुई। बुधवार को निफ्टी 11,053.80 के स्तर पर बंद हुई थी।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी ऑटो में 1.87%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 1.67%, निफ्टी एफएमसीजी 0.08%, निफ्टी मीडिया 0.96%, निफ्टी मेटल 0.66%, निफ्टी फार्मा 1.91%, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.91%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.87% की गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट रिएल्टी सेक्टर में दिखी। रिएल्टी सेक्टर 2.76% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी आईटी एकमात्र ऐसा सेक्टर रहा जो 0.54% की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

मिडकैप में तेजी स्मॉलकैप में गिरावट
उधर, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स 2.19% के साथ 15,005.17 और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.97% की गिरावट के साथ 14,939.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.29% की बड़ी गिरावट देखी गई। यह 17,509.85 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 2.52% की गिरावट के साथ 6,480.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
यश बैंक - (203.60) 9.01%
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस - (941.50) 5.83%
बजाज फाइनेंस - (2209.35) 4.59%
बजाज फिनसर्व - (5975.45) 3.82%
मारूती - (7584) 3.30%

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
यश बैंक - (203.20) 9.14%
टाटा मोटर्स डीवीआर - (118.75) 3.69%
मारूती - (7556.05) 3.68%
टाटा मोटर्स - (225.55) 3.32%
एक्सिस बैंक - (598.70) 2.79% 

Created On :   27 Sep 2018 11:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story