24 नवंबर तक मिल सकता है फ्री पेट्रोल-डीजल 

Mobikwik offers: Free petrol-diesel may be available  November 24
24 नवंबर तक मिल सकता है फ्री पेट्रोल-डीजल 
24 नवंबर तक मिल सकता है फ्री पेट्रोल-डीजल 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती किमतों से सभी की जेब पर असर पड़ता है, लेकिन अब जेब हल्का करने एक नया तरीका मिल गया है। आप जितने रुपए का पेट्रोल भरवाएंगे, आपको पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे। ये कोई फालतू सा प्रलोभन नहीं हैं, बल्कि ऐसा वाकई हो सकता है। बस आप इस तरीके से फ्री में पेट्रोल-डीजल भरवा सकते हैं। दरअसल Mobikwik ये ऑफर लेकर आया है, जिससे डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि, अब इस ऑफर की वैधता में सिर्फ दो दिन बचे हैं। 24 नवंबर को ये ऑफर खत्म हो जाएगा। Mobikwik ने यह ऑफर सिर्फ पांच दिन के निकाला है।  ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कम से कम 10 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा। 

ऑफर में खास

- मोबाइल वॉलेट के ऑफर के मुताबिक, एक तय समय के भीतर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए अगर आप इस मोबाइल वॉलेट से भुगतान करते हैं, तो आपको 100% फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है।

-कंपनी ने पेट्रोल के लिए खास स्कीम चलाई है। जिसमें शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच पेट्रोल डलवाने पर आपको सुपरकैश ऑफर मिलेगा। इसमें 100% कैशबैक का ऑफर है। 

- पेट्रोल की ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको छूट मिलती है, लेकिन यही पेमेंट अगर आप Mobikwik वॉलेट से करेंगे तो आपका पूरा पैसा वापस आपके वॉलेट में आ जाएगा। जी हां कंपनी ने पेट्रोल के लिए खास स्कीम चलाई है। जिसमें शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच पेट्रोल डलवाने पर आपको सुपरकैश ऑफर मिलेगा। इसमें 100% कैशबैक का ऑफर है। 

-पेट्रोल डलवाने पर आपको वॉलेट में कैशबैक तो मिलेगा ही, साथ ही 0.75% की ऑनलाइन पेमेंट छूट का भी फायदा मिलेगा। ये फायदा आपके वॉलेट में 5 वर्किंग डेज में क्रेडिट कर दिया जाएगा। वहीं, कैशबैक के लिए आपको सिर्फ 24 घंटे का इंतजार करना होगा।

- ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कोई कूपन कोड नहीं चाहिए। बल्कि पेट्रोल पंप पर पेमेंट के वक्त सिर्फ क्यूआर (QR) कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद आपने जितनी राशि का पेट्रोल डलवाया है उतना अमाउंट एंटर करना होगा। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए अधिकतम 100 रुपए के कैशबैक की कैप लगाई है। कैशबैक आने पर उसका इस्तेमाल आप दूसरी बार पेट्रोल डलवाने पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 200 रुपए का पेट्रोल डलवाना होगा।

Created On :   23 Nov 2017 9:51 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story