अब 24x7 किया जा सकेगा NEFT, छुट्टियों पर भी ट्रांसफर कर सकेंगे फंड

National Electronic Fund Transfer transactions now available 24x7
अब 24x7 किया जा सकेगा NEFT, छुट्टियों पर भी ट्रांसफर कर सकेंगे फंड
अब 24x7 किया जा सकेगा NEFT, छुट्टियों पर भी ट्रांसफर कर सकेंगे फंड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अब आप दिन भर में किसी भी समय राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) प्रणाली का उपयोग करके, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे पहले,NEFT लेनदेन दूसरे और चौथे शनिवार, प्लस रविवार को छोड़कर सुबह 8 बजे से 7 बजे के बीच किए जा सकते थे। इसके अलावा,NEFT लेनदेन सार्वजनिक छुट्टियों पर उपलब्ध नहीं थे। इसका मतलब है कि आप अगले हफ्ते क्रिसमस पर भी NEFT के जरिए पैसे भेज सकते हैं।

अब तक क्या होता था:
1990 के दशक के अंत में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (EFT) प्रणाली के रूप में NEFT पेश किया गया था। 2005 में NEFT ने अपने वर्तमान रूप को प्राप्त किया। 2010 तक, NEFT का लेनदेन सप्ताह के दिनों में सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच किया जा सकता था और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक। 1 मार्च 2010 से, समय में वृद्धि हुई थी, सप्ताह के दिनों में सुबह 9 बजे से 7 बजे और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक। बाद में इन्हें एक घंटे के लिए संशोधित किया गया, ताकि NEFT लेनदेन सुबह 8 बजे से शुरू हो सके।

सेटलमेंट:
1 मार्च, 2010 तक,NEFT लेनदेन हर दो घंटे के बैचों में तय किए गए थे - जिसका अर्थ है, चाहे आप सुबह 9:01 बजे या 10:59 बजे पैसे ट्रांसफर करें, धनराशि केवल 11 बजे लाभार्थी के खाते में जमा होती थी। 2010 में बैच की समयावधि को घटाकर हर घंटे कर दिया गया। इसके बाद 10 जुलाई, 2017 से समयावधि को घटाकर हर आधे घंटे कर दिया गया। 24x7 NEFT लेनदेन की सुविधा देने के लिए भी रिजर्व बैंक ने समयावधि के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की है। नए दिशानिर्देशों के तहत, पहले बैच का निपटान सुबह 12:30 बजे होगा, जबकि अंतिम बैच का निपटान रोजाना आधी रात 12 बजे होगा

NEFT vs IMPS:
अब जबकि NEFT साल में 24x7, 365 दिन है, क्या यह अभी भी IMPS से अलग है? हां बिलकुल।NEFT लेनदेन का सेटलमेंट अभी भी आधे-आधे अंतराल के बैच में होगा जबकि तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लाभार्थियों रियल टाइम ट्रांसफर की सेवा प्रदान करता है।

दूसरी बात यह कि NEFT के विपरीत IMPS के लिए बैंक ट्रांसफर किए जाने वाले फंड की मात्रा के आधार पर एक निश्चित राशि वसूलते हैं। इस साल की शुरुआत में, 1 जुलाई से RBI ने NEFT लेनदेन मुफ्त कर दिया है।

तीसरी बात यह कि IMPS की सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है, जबकि NEFT लेनदेन एक बैंक शाखा पर जाकर ऑफ़लाइन किया जा सकता है। इसके अलावा NEFT के माध्यम से ट्रांसफर की जाने वाली धनराशि की कोई सीमा नहीं है। इसके विपरीत IMPS के से प्रति दिन अधिकतम 2 लाख रुपए ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

Created On :   16 Dec 2019 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story