इन खूबियां के साथ Xiaomi लॉन्च कर सकती है Redmi Note 6 Pro

- Redmi Note 5 Pro का अपडेटेड वर्जन होगा नोट 6 प्रो।
- जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi का Redmi Note 6 Pro।
- बेंचमार्क वेबसाइट और सर्टिफिकेशन साइट पर रेडमी नोट 6 प्रो स्पॉट हुआ है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता चाइनीज कंपनी शाओमी अपना नया स्मार्ट फोन रेडमी नोट 6 प्रो जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी रेडमी नोट 6 सीरीज के दो से अधिक स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। ये फोन्स रेडमी नोट 6 और Redmi Note 6 Pro हैं। सीरीज के Redmi Note 6 Pro हैंडसेट को बेंचमार्क और सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। रेडमी नोट 6 सीरीज के जरिए शाओमी अमेरिकी मार्केट में भी एंट्री करने की योजना बना रहा है।
कंपनी अपने रेडमी नोट 6प्रो को अमेरिका में लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन शाओमी का पहला फोन होगा जो अमेरिका में लॉन्च हुआ है। फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल मेमरी, 4 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल मेमरी और 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के तीन वेरियंट्स में पेश किया जा सकता है।
इससे पहले कंपनी अपनी नोट 5 सीरीज के रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की 50 लाख यूनिट्स बेच चुकी है। हाल ही में शाओमी ने अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भारत में पेश किए हैं। शाओमी का ऐंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए2 8 अगस्त को भारत में लॉन्च किया गया। इसके बाद कंपनी ने अपने नए सब ब्रैंड Poco का पहला स्मार्टफोन Poco F1 22 अगस्त को भारत में पेश किया गया। जहां मी ए2 एक स्टॉक ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन है, वहीं पोको एफ1 में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है।
इन खूबियों के साथ होगा लॉन्च
रेडमी नोट 6 प्रो तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। इसमें 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम और 32/64GB स्टोरेज जैसे वेरिएंट हो सकते हैं। ये फोन पांच अलग-अलग कलर्स गोल्ड, ब्लू, पिंक, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में आ सकते हैं। रेडमी नोट 6 प्रो में 5.45 इंच नॉच डिस्प्ले और 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो हो सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल्स का हो सकता है।स्मार्टफोन MIUI 10 पर ऑपरेट हो सकता है जो एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड होगा। फोन में 4,000mAh बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें मेन सेंसर 12MP का हो सकता है।
Created On :   27 Aug 2018 3:43 PM IST