भारत की जीडीपी विकास दर के गलत आकलन के प्रमाण नहीं : आर्थिक सर्वेक्षण

No miscalculation of Indias GDP growth rate: Economic Survey
भारत की जीडीपी विकास दर के गलत आकलन के प्रमाण नहीं : आर्थिक सर्वेक्षण
भारत की जीडीपी विकास दर के गलत आकलन के प्रमाण नहीं : आर्थिक सर्वेक्षण
हाईलाइट
  • भारत की जीडीपी विकास दर के गलत आकलन के प्रमाण नहीं : आर्थिक सर्वेक्षण

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर में वृद्धि के आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर चल रही बहस पर शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण में विराम चिन्ह लगाने की कोशिश की गई। आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में देश की आर्थिक विकास दर में वृद्धि को लेकर जताई जा रही चिंता को निराधार बताया गया।

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाकार अरविंद सुब्रमणियन ने आर्थिक विकास दर आकलन के तौर तरीकों पर सवाल उठाते हुए आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की बात कही थी।

सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 2011 के बाद जीडीपी विकास दर को गलत तरीके से 2.7 फीसदी बढ़ाकर पेश करने वाले मॉडल के जरिए दुनिया के 95 देशों में से 51 अन्य देशों में जीडीपी का गलत आकलन किया गया।

Created On :   31 Jan 2020 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story