भारत के जीडीपी में चालू वित्त वर्ष में 6.1 प्रतिशत की गिरावट की आशंका: नोमुरा

Nomura estimates India GDP to contract by 6 1 percent in FY21 sees no rate cut in August
भारत के जीडीपी में चालू वित्त वर्ष में 6.1 प्रतिशत की गिरावट की आशंका: नोमुरा
भारत के जीडीपी में चालू वित्त वर्ष में 6.1 प्रतिशत की गिरावट की आशंका: नोमुरा
हाईलाइट
  • क्योंकि इस संकट से मार्च से ही अर्थव्यवस्था में आपूर्ति और मांग दोनों प्रभावित हुई हैं
  • जीडीपी चालू वित्त वर्ष की बची हुई अवधि में कभी भी सकारात्मक दायरे में नहीं आएगी
  • सभी विश्लेषकों का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण जीडीपी में गिरावट आएगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने मंगलवार को कहा कि भारत में आर्थिक गतिविधियां अभी भी कमजोर बनी हुई है और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चालू वित्त वर्ष में 6.1 प्रतिशत तक की गिरावट आने की आशंका है। 

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रिजर्व बैंक अगस्त में होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को यथावत रख सकता है लेकिन अक्टूबर और दिसंबर में इसमें 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। 

सभी विश्लेषकों का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण जीडीपी में गिरावट आएगी। क्योंकि इस संकट से मार्च से ही अर्थव्यवस्था में आपूर्ति और मांग दोनों प्रभावित हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मुद्रास्फीति बढ़ी है जिससे वास्तविक आधार पर जीडीपी में गिरावट दर्ज की जाएगी।

नोमुरा ने कहा कि वृद्धि के नजरिये से जून तिमाही में का आंकड़ा सबसे निम्न स्तर पर होगा और अर्थव्यवस्था में 15.2 प्रतिशत की गिरावट आएगी। साथ ही जीडीपी चालू वित्त वर्ष की बची हुई अवधि में कभी भी सकारात्मक दायरे में नहीं आएगी। 

Created On :   21 July 2020 3:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story