Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से तीसरे दिन राहत, जानें आज के दाम

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से तीसरे दिन राहत, जानें आज के दाम
हाईलाइट
  • आगामी ​दिनों में हो सकती है दाम में बढ़ोतरी
  • डीजल भी पुरानी कीमत पर ही स्थिर है
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संकट (Covid19) के बीच देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों से लगातार तीसरे दिन राहत मिली है। भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने आज भी (गुरूवार, 02 जुलाई) ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में लगातार 21 दिनों से जारी बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हो गए थे। ईंधन के दाम में बेतहाशा वृद्धि को लेकर देशभर में प्रदर्शन देखने को मिले हैं। 

बता दें कि उल्लेखनीय है कि कि मार्च माह में लागू हुए लॉकडाउन (Lockdown) के बाद पूरे 82 दिनों तक पेट्रोल पेट्रोल- डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं लॉकडाउन के बाद लगातार कीमतों में वृद्धि देखने को मिली। इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रविवार (28 जून 2020) को जहां ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि एक दिन बाद पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन इसके बाद से लगातार पेट्रोल- डीजल के रेट में स्थिरता दिखाई दे रही है।  

Bank Holidays In July: जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कब रुक सकता है आपका काम, जानिए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
इसी तरह दिल्ली में आज डीजल 80.53 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 78.83 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 75.64 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.72 रुपए चुकाना होंगे।

भारत का बैंकिंग सेक्टर पूंजी की कमी का सामना कर सकता है : फिच

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

Created On :   2 July 2020 3:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story