Fuel Price: लॉकडाउन में बाहर निकलने से पहले जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत ?

Fuel Price: लॉकडाउन में बाहर निकलने से पहले जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते लागू हुए लॉकडाउन के दूसरे फेज में सड़कों पर वाहन बहुत कम चल रहे हैं। परिवन सेवाएं भी बहुत कम हैं। ऐसे में तेल की मांग में भारी कमी देखी जा रही है। जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल इसका असर भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमत पर देखने को नहीं मिला है। बात करें आज (शनिवार, 02 मई) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। 

मालूम हो कि आखिरी बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बदलाव 16 मार्च को किया गया था। जबकि इसके बाद कच्चे तेल के दाम इतिहास में सबसे निचले स्तर पर आ पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के तीसरे फेज में सड़कों पर वाहनों की संख्या कुछ हद बढ़ जाएगी। जिससे पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं।

इस महीने बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, ये 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

यहां बता दें कि भारत में लॉकडाउन के तीसरे फेज की घोषणा की जा चुकी है। यह 04 मई से 17 मई तक जारी रहेगा। बता दें कि कोरोना वायरस के खौफ के चलते से दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन को अपनाया है। भारत में इसे आगे बढ़ाने का निर्णय कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। फिलहाल जानते हैं पेट्रोल- डीजल की आज की कीमत...

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-  

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

69.59 रुपए प्रति लीटर

62.29 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

76.31 रुपए प्रति लीटर

66.21 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

73.30 रुपए प्रति लीटर

65.62 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

72.28 रुपए प्रति लीटर

65.71 रुपए प्रति लीटर

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, आज से 162 रुपए सस्ता मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इसके अलावा डीलरशिप का असर भी पेट्रोल डीजल की कीमत पर होता है। दरअसल, डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कीमत भी जुड़ती है।

Created On :   2 May 2020 3:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story