Fuel Price: कच्चे तेल की कीमतोंं में कमजोरी, जानें पेट्रोल- डीजल के भाव पर क्या हुआ असर

Petrol diesel price on 12 april 2021
Fuel Price: कच्चे तेल की कीमतोंं में कमजोरी, जानें पेट्रोल- डीजल के भाव पर क्या हुआ असर
Fuel Price: कच्चे तेल की कीमतोंं में कमजोरी, जानें पेट्रोल- डीजल के भाव पर क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में घट सकती है कीमत
  • डीजल की कीमत भी है जस की तस
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतोंं में कई हफ्तों से कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गई है। इसका असर घरेलू बाजार में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। यहां बीते 12 दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज (12 अप्रैल, सोमवार) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

यह लगातार 13वां दिन है जब देश में ईंधन के भाव जस के तस बने हुए हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था। वहीं अप्रैल से पहले मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

EMI पर नहीं मिलेगी राहत, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.77 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.75 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.88 रुपए चुकाना होंगे।

डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Created On :   12 April 2021 3:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story