लगातार 30वें दिन नहीं हुआ पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव, जानें आज के दाम

Petrol-Diesel Price लगातार 30वें दिन नहीं हुआ पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव, जानें आज के दाम
हाईलाइट
  • डीजल की कीमत में 30वें स्थिर हैं
  • पेटोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार 30वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी की वजह से हुआ। दरअसल, कोविड-19 की वजह से ग्लोबल ऑयल डिमांड में रिकवरी नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में भी कच्चे तेल की मांग सामान्य नहीं है। जिसके चलते दाम में गिरावट आई है। लेकिन देश में आमजनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। 

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (16 अगस्त, सोमवार) भी पेट्रोल डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। हालांकि इससे पहले इन्हीं सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी की है। जिसके चलते आज ईंधन आसमान छू रहा है।  

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.08 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा और राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 110.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। 

दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 93.02 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.39 रुपए और भोपाल में 98.67 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   16 Aug 2021 3:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story