Fuel Price: कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम

Fuel Price: कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल- डीजल के दाम लगातार 41 दिनों से स्थिर बने हुए हैं। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में भारी भरकम गिरावट आई है। हालत ये है कि इतिहास में पहली बार कच्चे तेल के दाम माइनस में जा पहुंचे हैं। इसका एक बढ़ा कारण पेट्रोल- डीजल की मांग में कमी आना है। आपको बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कारखानों में कामकाज ठप है। वहीं सड़क एवं रेल परिवहन भी बंद हैं। यही कारण है कि पेट्रोल- डीजल की मांग में भारी कमी आई है। 

बात करें आज (मंगलवार, 21 अप्रैल) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही अपने पुराने रेट पर उपलब्ध होंगे। आइए, जानते हैं आज के दाम...

FDI पॉलिसी: भारत के कदम से बौखलाया चीन, WTO के सिद्धांतों का बताया उल्लंघन

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 73.30 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 66.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 65.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।

नुकसान: बिहार की लीची किसानों को नहीं दे पाएगी मिठास !

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   21 April 2020 3:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story