- दिल्ली हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज, एफआईआर में कई किसान नेताओं का ज़िक्र
- राकेश टिकैत ने ली ट्रैक्टर परेड की जिम्मेदारी, कहा- लाल किले पर झंडा किसने लगाया? जवाब दे सरकार
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
- दिल्ली हिंसा: 3 और FIR दर्ज, पुलिस बोली- जैसे-जैसे शिकायत आएगी, कार्रवाई होगी
- दिल्ली: ITO से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाला रास्ता बंद, मिंटो रोड से कनॉट प्लेस पर भी पाबंदी
Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की मांग में हुआ इजाफा, जल्द बढ़ सकते हैं दाम
हाईलाइट
- पेट्रोल- डीजल की कीमत में आज नहीं हुआ बदलाव
- आखिरी बार 16 मार्च को कीमतों में हुआ था बदलाव
- आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) लागू है। हालांकि चौथे चरण (Lockdown 4) में देश के कई राज्यों में राहत दी गई है। जिसके बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की मांग में कुछ इजाफा दिखाई दिया है। ऐसे में जानकारों का अनुमान है कि पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि लॉकडाउन 3 (Lockdown 3) में कई राज्य सरकारों ने अपने खजाने को खाली होता देख ईंधन पर वैट बढ़ाया, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए थे।
बात करें आज (गुरूवार 21 मई) की तो फिलहाल भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपिनियों ने आखिरी बार पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की कीमत में 16 मार्च 2020 को बदलाव किया था। पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के आंकड़े बताते हैं कि ईंधन की कीमत प्रतिदिन तय होने की शुरुआत के बाद कभी इतनी लंबी अवधि तक पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर नहीं रही। फिलहाल, आइए जानते हैं आज क्या हैं देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल का दाम...
लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का निर्देश सरकार ने वापस लिया
आज की कीमत इस प्रकार हैं:-
महानगर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 71.26 रुपए प्रति लीटर | 69.39 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई | 76.31 रुपए प्रति लीटर | 66.21 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता | 73.30 रुपए प्रति लीटर | 65.62 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई | 75.54 रुपए प्रति लीटर | 68.22 रुपए प्रति लीटर |
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
तीसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो नवंबर में
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।