Fuel Price: लॉकडाउन के बीच इस राज्य में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, जानिए आज के दाम

Fuel Price: लॉकडाउन के बीच इस राज्य में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, जानिए आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) के बीच पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की मांग में भारी कमी आई है। हालांकि लॉकडाउन 4 (Lockdown 4) में कई क्षेत्रों में दी जाने वाली राहत के साथ ही मांग में इजाफा होता दिखाई दिया है। वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल आया है। उत्पादन बंद होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें पिछले महीनों की कीमतों से 50 फीसद ज्यादा हो गई हैं। ऐसे में भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियां पेट्रोल- डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती हैं। 

हालांकि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन 3 के दौरान पेट्रोल- डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसका कारण केंद्र सहित कई राज्यों द्वारा एक्साइज ड्यूटी और वैट बढ़ाना था। अब राजस्व की कमी से जूझ रहे एक और राज्य में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाए जाएंगे। यह राज्य है मिजोरम, यहां की राज्य सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है। मिजोरम सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में क्रमश: 2.5 फीसद और 5 फीसद की बढ़ोत्तरी करेगी। कीमतों में यह बढ़ोत्तरी एक जून से लागू होगी।

लॉकडाउन के बावजूद पिछले साल से ज्यादा हुई गेहूं की खरीद : पासवान

आपको बता दें कि इससे पहले उड़ीसा सरकार ने पेट्रोल पर 6 फीसद और डीजल पर 2 फीसद वैट में बढ़ोत्तरी की थी। वहीं उड़ीसा से पहले झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सरकार ने भी वैट में इजाफा किया था। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में पिछले दो महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत ही बनी हुई हैं। बात करें आज (26 मई, मंगलवार) की तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तर​ह का कोई बदलाव नहीं किया है। 

पेट्रोल की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपए है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 73.30 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.54 रुपए प्रति लीटर है।

डीजल की कीमत
इसी तरह दिल्ली में डीजल 69.39 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 66.21 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 65.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत में उपलब्ध है। जबकि चैन्नई में डीजल का दाम 68.22 रुपए प्रति लीटर चुकाना होगा

भारती टेलीकॉम ब्लॉक डील के जरिए एयरटेल में 1 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचेगी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   26 May 2020 3:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story