Sona- Chandi Ka Bhav: मंगलवार को फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दिवाली के बाद से अब तक दोनों ही धातुओं के भाव जबरदस्त टूटे हैं। आज (28 अक्टूबर 2025, मंगलवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव में करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की ही कमी आई।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,140 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,420 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,270 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,320 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,270 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,12,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,270 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,320 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   28 Oct 2025 12:14 PM IST












